Jaipur: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मोहन भागवत- जरूरत पड़ने पर सबक सिखाता है भारत

जयपुर में आयोजित नाथ संप्रदाय के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। देश की नीति, आतंकवाद पर भारत के रुख और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई मुद्दों पर संबोधन दिया।

Mohan Bhagwat On Operation Sindoor: शनिवार को जयपुर में आयोजित नाथ संप्रदाय के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। भारत की नीति और आंतकवाद के खिलाफ देश के रवैये पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि देश की सोच और नीति दुनिया से अलग है। भारत आंख दिखाने वाले को जरूरत पड़ने पर सबक सिखाना भी जानता है।

mohan bhagwat on operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मोहन भागवत

हर परिस्थिति में मदद करना है भारत की नीति

कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि कमजोर व्यक्ति या राष्ट्र कुछ नहीं कर सकता, इसलिए दुनिया में वक्त पड़ने पर शक्ति का प्रदर्शन आवश्यक है। हम हर किसी के साथ उसके हित के अनुसार व्यवहार करते हैं और यह हमारी नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई बार परिस्थितियां हमारे विपरीत होती हैं, फिर भी हम मदद करने का प्रयास करते हैं।

End of Feed