जयपुर में दर्दनाक दुर्घटना; सड़क पर बंधी रस्सी बनी जानलेवा फंदा, युवक की हुई मौत

जयपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। रास्ते में बंधी रस्सी से उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वो संतुलन खोकर गिर पड़ा। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में 8 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें सड़क पर बंधी रस्सी के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। ये घटना विद्याधर नगर सेक्टर-6 के पास हुई। मृतक दिनेश (40), उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के निवासी था और जयपुर के नाहरी का नाका क्षेत्र में किराए पर रहकर कलर-पेंट का काम करते थे। हादसे के समय दिनेश अपने साढू विवेक के साथ काम से लौट रहे था। विद्याधर नगर स्टेडियम के पास सड़क पर बंधी रस्सी को न देख पाने के कारण उनकी बाइक की गर्दन पर रस्सी अटक गई, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए और उन्हें तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

man dies after throat slit by rope tied on road

सड़क पर बंधी रस्सी से गला कटने के बाद युवक की मौत

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन दिनेश की स्थिति गले की नस कटने के कारण गंभीर हो गई। उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए पोस्टमॉर्टम कराया और उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। ये हादसा नॉर्थ एक्सीडेंट थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस अधिकारी एएसआई माधो सिंह ने बताया कि दिनेश की मौत गले की नस कटने के कारण हुई। ये घटना सड़क सुरक्षा और सतर्कता के महत्व को दर्शाती है, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां सड़क पर असामान्य रूप से कोई वस्तु बंधी होती है।

End of Feed