जयपुर

पिता की शहादत बनी प्रेरणा... झुंझुनू की 11 साल की बेटी ने कहा- पापा की तरह मैं भी बनूंगी फौजी

Jhunjhunu News: पाकिस्तान हमले में शहीद हुए झुंझुनू के जवान सुरेंद्र मोगा की 11 साल की बेटी ने कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है कि वे दुश्मनों का खात्मा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उसने कहा कि वो भी बड़ी होकर फौजी बनेगी और अपने पिता की मौत का बदला लेगी।

Image

शहीद जवान सुरेंद्र मोगा

Jhunjhunu Martyred in Pakistani Attack: पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र मोगा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ झुंझुनूं पहुंचा। उनके वीरगति को प्राप्त होने पर 11 साल की बेटी वर्तिका ने कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है और बड़ी होकर वह पिता की तरह फौजी बनेगी।

शहीद सुरेंद्र मोगा के दो बच्चे हैं। वर्तिका उनकी बड़ी बेटी है। वर्तिका ने बताया कि पहली रात को 9 बजे अपने पिता से उसने बातचीत की थी। तब उसने कहा था कि पापा ड्रोन घूम रहे है लेकिन मैं सैफ हुं। अपने पिता की शहादत पर वर्तिका ने कहा कि मुझे मेरे पापा पर प्राउड है वे दुश्मनों का खात्मा करते हुए शहीद हुए। वर्तिका ने आगे कहा मैं भी बड़ी होकर फौजी बनूंगी और पापा की मौत का बदला लूंगी।

ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से मौत

शहीद जवान सुरेंद्र मोगा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले मे एक वायुसेना स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन के हमले में उनकी मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। लेकिन इसके मलबे की चपेट में आने से जवान सुरेंद्र मोगा घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article