Makar Sankranti 2023: जयपुर प्रशासन का बड़ा फैसला, मकर संक्रांति पर 4 घंटे पतंगबाजी पर लगा बैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 08:29 PM IST

Jaipur Administration: जयपुर में मन मुताबिक पतंगबाजी भारी पड़ेगी। प्रशासन ने मकर संक्रांति के दिन चार घंटे पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। अब सुबह और शाम दो-दो घंटे पतंगबाजी पर रोक लगी रहेगी। प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जारी की एडवाइजरी
  • धारा 144 को ध्यान में रखकर पतंगबाजी पर चार घंटे रहेगी रोक
  • चाइनीज मांझे से गला कटने की हो चुकी हैं कई घटनाएं


Jaipur News: जयपुर प्रशासन ने शहर भर में मकर संक्रांति के मौके पर सुबह और शाम के समय पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए गृह विभाग ने भी सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। जयपुर प्रशासन की ओर से धारा 144 के प्रावधानों के हिसाब से सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक लगी रहेगी। कई जिलों में कलेक्टर इससे संबंधित एडवाइजरी पहले भी जारी कर चुके हैं।

Jaipur News

जयपुर में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, प्रशासन की एडवाइजरी में सुबह शाम पतंगबाजी पर रोक लगाने के पीछे पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझा का उपयोग होने का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक, सिंथेटिक मांझा, आयरन, ग्लास के धागों का उपयोग करने से पक्षियों और आम लोगों के जीवन पर खतरे को इसका कारण बताया गया है। राजस्थान में पिछले दिनों कई जगहों पर चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

End of Feed