Krishna Janmashtami: 1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला, रात 12 बजते ही दी जाएगी बंदूक और तोप की सलामी, 1008 तरीके के व्यंजनों को किया गया तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 08:39 PM IST

प्रदेशभर के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन आसमान में कृष्ण लीला दिखाएंगे। वहीं, रात के 12 बजते ही कांकरोली और नाथद्वारा मंदिर में बंदूक और तोप की सलामी दी जाएगी।

Happy Krishana Janmashtami 2023: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे देशभर में खुशी का माहौल है। भक्तजन अपने-अपने तरीके से भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव मना रहे हैं। सभी अपनी मुरादें कृष्ण जी से मांग रहे है। इसके लिए प्रदेशभर के मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें भी देखने को मिली है। हालांकि जयपुर के गोविंद देवजी, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ और नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। लेकिन सभी को इंतजार रात 12 बजे का है, जब भगवान कृष्ण के जन्म पर मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा।

1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला, रात 12 बजते ही दी जाएगी बंदूक और तोप की सलामी, 1008 तरीके के व्यंजनों को किया गया तैयार, Shri Krishna Janmashtami,  (File Photo)

1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला, रात 12 बजते ही दी जाएगी बंदूक और तोप की सलामी, 1008 तरीके के व्यंजनों को किया गया तैयार।

इसके लिए मंदिरों में तैयारियां हो रखी है। आपको बता दें सुबह श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में 108 कलश नारियल पानी और पंचामृत से भगवान का महाअभिषेक किया गया। वहीं, मानसरोवर स्थित श्रीश्री गिरधारी दाऊजी जी इस्कॉन मंदिर में भोग के लिए 1008 तरीके के व्यंजनों को तैयार किया गया है।

End of Feed