जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 8 सितंबर 2023: कृष्ण जन्मोत्सव पर दी गई 31 तोपों की सलामी, जयपुर एयरपोर्ट से 1.4 करोड़ का सोना बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 10:50 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 8 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 8 सितंबर 2023: कृष्ण जन्मोत्सव पर दी गई 31 तोपों की सलामी, जयपुर एयरपोर्ट से 1.4 करोड़ का सोना बरामद ।

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 8 सितंबर 2023 LIVE : बैंक में नौकरी ढूंढ़ने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। डीआरआई अधिकारियों ने एक पैसेंजर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का सोना बरामद किया। वहीं, सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन से आसमान में कृष्ण लीला दिखाई गयी।। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में 31 तोपों की सलामी दी गई। वहीं राजसमंद के नाथद्वारा में कान्हा को 21 तोपों की सलामी दी गई।
  • जयपुर एयरपोर्ट से एक मामला सामने आया है । जहां डीआरआई अधिकारियों ने एक पैसेंजर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का सोना बरामद किया। इसके लिए ने अजब गजब दिमाग अपनाया था। बता दें पैसेंजर सोना अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में छिपा कर ला रहा था।
  • बैंक में नौकरी ढूंढ़ने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में भर्ती निकली है। इसके लिए आप 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
  • भगवान कृष्ण की लीला इतनी अदभूत है कि इसके लिए सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन से आसमान में कृष्ण लीला दिखाई गयी। जहां 1 हजार ड्रोन से गोवर्धन पर्वत बनाया गया।
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा वाहन रैली की जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा को दी गई है। बताया जा रहा है कि हर मंडल से 200 वाहनों को रैली में लाया जाएगा।
  • राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बाड़मेर में अब केंद्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र बनेगा। हालांकि यह उपलब्धि उन सभी किसानों की है जिनकी बदौलत बाजरा उत्पादन में बाड़मेर पहले पायदान पर है।
  • लहार से एक मामला सामने आया है। दरअसल, भिंड की लहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें लहार में 1 करोड 5 लाख की शराब पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर राजस्थान से खाद-बीज की रॉयल्टी बनवाकर ब्रांडेड शराब ला रहे थे।
  • हनुमानगढ़-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article