जोधपुर में मनाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जश्न, देखें युवाओं का अनोखा सेलिब्रेशन

Jodhpur people on Operation Sindoor: पाकिस्तान और PoK में आंतकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से देशभर के लोगों में खुशी की लहर है। लोग अलग-अलग तरीकों से इस खुशी का इजहार कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ जोधपुर में भी देखने को मिला। जहां कुछ युवकों ने एक बड़ी सी जलेबी पर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद और जय हिंद की सेना के साथ भारत माता की जय लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Jodhpur people on Operation Sindoor: भारत ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। जिसके बाद पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर देखने को मिल रही है। राजस्थान के जोधपुर में भी लोगों में खुशी और जोश दिखा। यहां कुछ युवाओं ने अनोखे अंदाज में इस खुशी को जाहिर किया। उन्होंने बड़ी आकार की जलेबी बनवाया। जिसपर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद और जय हिंद की सेना के साथ भारत माता की जय लिखवाकर मिठाई बांटी और खुशी जाहिर की।

Jodhpur

जोधपुर के लोगों ने बनाई जलेबी

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

जोधपुर के इन युवाओं का कहना है कि यह नया भारत है जो अंदर घुस के मारना जानता है, जो घटना पहलगांव मे हुई उसका मुंह तोड़ जवाब हिंदुस्तान की आर्मी ने दे दिया। हिंदुस्तान की आर्मी ने पाकिस्तान मे दीपावली के बम फोड़े तो मुँह मीठा हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आर्मी ने जिस तरह इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा, यह बहुत अच्छा है, यह उन शहीदों को श्रदांजलि है जो पहलगाव मे शहीद हुए और उन विधवाओ को न्याय है, जिन्होंने अपना सिंदूर खोया।

End of Feed