जयपुर

बीकानेर में बड़ा हादसा, ज्वेलरी मेकिंग शॉप पर सिलेंडर ब्लास्ट; 2 लोगों की मौत और 12 की हालत गंभीर

बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी मेकिंग दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। जिन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। इस घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है।

Image

ज्वेलरी मेकिंग दुकान में सिलेंडर फटा

Bikaner Blast: बीकानेर में मंगलवार को एक ज्वेलरी मेकिंग दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

दुकान में काम चलने के दौरान हुआ ब्लास्ट

बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थिति एक ज्वेलरी मेकिंग दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट की यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि यह इलाका ज्वेलरी मेकिंग का प्रमुख केंद्र है। यहां कई दुकानों में गहने बनाने का काम किया जाता है। मंगलवार को इस दुकान में जब ब्लास्ट हुआ, तब यहां काम चल रहा था। घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

अलर्ट मोड पर NDRF की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वर्षांनी और जिला पुलिस अधीक्षक कवेंद्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिस्थिति का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और एनडीआरएफ की टीम भी अलर्ट मोड में है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया है। इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुकान में किन हालातों में सिलेंडर ब्लास्ट हुए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article