जयपुर में सड़क हादसा, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

Jaipur Road Accident: जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां बेकाबू हुई एक तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम उस्मान है। लग्जरी कार चलाते हुए जो गाड़ी उसके सामने आ रही थी वह उसे उड़ाते हुए आगे जा रहा था। सबसे पहले MI रोड़ आरोपी ने मारी थी कई गाड़ियों को टक्कर मारी। अधिकारी ने बताया की सड़क हादसा राजधानी के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।

Jaipur Accident

जयपुर में सड़क हादसा

फिलहाल, आक्रोशित लोग नाहरगढ़ थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। लोग पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से को समझाकर बातचीत से हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed