Jaipur Traffic: जयपुर पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से सुधारने में जुटी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था-Video

Jaipur traffic jam: ड्रोन कैमरे के जरिए जयपुर में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एक जगह बैठे ही शहरभर में सड़कों पर दौड़ते वाहनों के साथ ही यातायात व्यवस्था की पल-पल की अपडेट ले रहे है ।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम से उड़ाए जा रहे ड्रोन कैमरे 5 किलोमीटर के दायरे में घूम-घूमकर
  • शहर की सड़कों की सीधी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा रहा है
  • अब इन्हीं तस्वीरों के जरिए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पहले कानून व्यवस्था में ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही थी ,लेकिन अब यातायात व्यवस्था में भी ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है । ट्रैफिक पुलिस ड्रोन कैमरे के जरिए सड़कों पर लगने वाले जाम पर निगरानी रख , बेतरतीब पार्क किए वाहनों पर चालान करने की तैयारी कर रही है ।

Jaipur traffic jam

जयपुर शहर की सड़कों की सीधी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही हैं

गौर हो कि बदलते वक्त के साथ अब पुलिस महकमा भी हाईटेक होता जा रहा है अब तक पुलिस महकमा अपने जवानों के जरिए ही कानून और यातायात व्यवस्था संभाल रहा था लेकिन अब पुलिस ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से शहर में नजर रख रही है, तमाम सरकारी महकमे भी हाईटेक होते जा रहे है नई तकनीक और गैजेट्स का इस्तेमाल कर सरकारी महकमों ने अपने काम को और आसान बना लिया है । ऐसे में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी कानून व्यवस्था के बाद कानून व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरों को अपना बड़ा हथियार बनाया है।

End of Feed