जयपुर

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 14 जिलों में बारिश के आसार; जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलाव की ओर है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि बीते दिन झालवाड़ में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, फलौदी का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। जानें, आज आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में मौसम का रुख बदलने लगा है। मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है, जिससे कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया अपडेट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया है कि प्रदेश के कई संभागों में रविवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। आइए, जानते हैं कि राजस्थान को लेकर आईएमडी ने क्या नया अपडेट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि जोधपुर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर समेत कई जिलों में 29 और 30 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसमें अजमेर, जालोर और पाली जैसे जिले शामिल हैं। आईएमडी ने बताया कि बारिश के दौरान लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

कल कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के झालवाड़ में 28 सितंबर को सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। झालवाड़ में 74 मिमी बारिश हुई, जबकि गुडामलानी में सबसे कम 28 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही फलौदी में सबसे ज्यादा तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि प्रदेश के कई जिले में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article