जयपुर: अच्छी खबर! अब आगरा-दिल्ली की राह होगी आसान, गुलाबी नगरी में बनेगी नॉर्दन रिंग रोड, ये है पूरा प्रोजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 02:03 PM IST

Jaipur: जयपुर शहर में यातायात के तेजी से बढ़ रहे दबाव को देखते हुए नॉर्दर्न रिंग रोड बनाने की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। रिंग रोड आगरा रोड से दिल्ली बाइपास होते हुए चौंप तक बननी प्रस्तावित है। करीब 45 किमी लंबाई वाली इस रिंग रोड पर 3 हजार करोड़ का खर्च बैठने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड के लिए जयपुर के जमवारामगढ़ समेत आमेर और जयपुर तहसील के 34 गांवों में भूमि अवाप्ति की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंग रोड आगरा रोड से दिल्ली बाइपास होते हुए चौंप तक बनेगी
  • 45 किमी लंबाई वाली प्रस्तावित रिंग रोड पर 3000 करोड़ होंगे खर्च
  • रिंग रोड बनने के बाद जयपुर में बढ़ रहे यातायात का दबाव होगा कम

Jaipur: राजधानी जयपुर में आगरा रोड से दिल्ली बाइपास होते हुए चौंप तक बनने वाली नॉर्दन रिंग रोड के लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लैंड एक्वायर अधिकारी द्वारा नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जमीन अवाप्ति की अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव भिजवाया गया है। इसके बाद अधिसूचना गजट जारी होने पर लैंड एक्वायर को लेकर ऑब्जेक्शन व सजेशन मांगे जाएंगे।

Jaipur News

जयपुर में आगरा-दिल्ली बाइपास पर बनेगी नॉर्दन रिंग रोड (सांकेतिक तस्वीर)

अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर शहर में यातायात के तेजी से बढ़ रहे दबाव को देखते हुए नॉर्दन रिंग रोड बनाने की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। रिंग रोड आगरा रोड से दिल्ली बाइपास होते हुए चौंप तक बननी प्रस्तावित है। करीब 45 किमी लंबाई वाली इस रिंग रोड पर 3 हजार करोड़ का खर्च बैठने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड के लिए जयपुर के जमवारामगढ़ समेत आमेर और जयपुर तहसील के 34 गांवों में भूमि अवाप्ति की जाएगी। जिसमें जयपुर तहसील के 6, जमवारामगढ़ और आमेर तहसील के 14-14 गांवों में कुल 388.35 हेक्टेयर भूमि एक्वायर की जाएगी। इसके लिए बाकायदा लैंड एक्वायार अधिनियम की धारा 3ए के तहत नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

End of Feed