जयपुर

मुसीबत में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ! पान मसाला के विज्ञापन पर जयपुर कंज्यूमर फोरम ने भेजा नोटिस

पान मसाला के विज्ञापन के मामले पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी हुआ है। उन्हें कथित भ्रामक विज्ञापन के लिए 19 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है।

Image

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अजय देवगन (फाइल फोटो)

Photo : PTI

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विज्ञापन के मामले पर बुरे फंसते दिख रहे हैं। पान मसाला के विज्ञापन के मामले पर अब जयपुर कंज्यूमर फोरम ने नोटिस भेज दिया है। पान मसाला के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के अभिनेताओं की पहले से ही आलोचना होती रही है।

19 मार्च को पेश होने का आदेश

रिपोर्ट्स के अनुसार जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, जयपुर-II ने शुक्रवार को अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ जेबी इंडस्ट्रीज ( गुटखा ब्रांड के निर्माता) के चेयरमैन को नोटिस जारी कर पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन के लिए 19 मार्च को पेश होने को कहा है। विज्ञापन में दावा किया गया है कि पान मसाला के प्रत्येक दाने में 'केसर' होता है। विज्ञापन की टैग लाइन कहती है, "दाने दाने में है केसर का दम"।

केसर के दावे पर विवाद

आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना व सदस्य हेमलता अग्रवाल ने जयपुर निवासी योगेंद्र सिंह बडियाल की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला बनाती है और देशभर में बिक्री के लिए सप्लाई करती है। शाहरुख खान, अजय देवगन व टाइगर श्रॉफ समेत तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो है और इनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपए में आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। यह भ्रामक विज्ञापन इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला व तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता इस पान मसाले के हर दाने में केसर की मौजूदगी दिखाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article