कमाई 95 हजार...लेनदेन 13 करोड़; IT डिपार्टमेंट ने मटके बनाने वाले को भेजा नोटिस; जानें क्या है माजरा

प्रजापत को ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से 11 मार्च को पहला नोटिस मिला, जिसमें कहा गया कि उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 में 10.61 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के लिए कोई आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। नोटिस में उन्हें 19 मार्च तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया।

बूंदी : जिले में सालाना 95,000 रुपये कमाने वाला कुम्हार उस समय अचंभित हो गया, जब उसे 2020-21 में 13.55 करोड़ रुपये के व्यापारिक लेनदेन के लिए पिछले माह आयकर विभाग से दो नोटिस मिले। मामला बूंदी जिले के झालीजी के बराना गांव में मटके बेचने का काम करने वाले विष्णु कुमार प्रजापत (32) से जुड़ा है। बाद में पता चला कि यह मामला संभवतः गलत पहचान का है और पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार विष्णु कुमार के पैन कार्ड और आधार की जानकारी का दुरुपयोग मुंबई स्थित एक फर्म ने कथित तौर पर दो व्यावसायिक लेनदेन में किया। फर्म संभवत: इस लेनदेन को संबंधित विभाग की जानकारी में लाने से बचना चाहती थी।

Potter notice Case in Rajasthan

कुम्हार विष्णु कुमार प्रजापत को नोटिस

प्रजापत को ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से 11 मार्च को पहला नोटिस मिला, जिसमें कहा गया कि उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 में 10.61 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के लिए कोई आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। नोटिस में उन्हें 19 मार्च तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया। प्रजापत का कहना है कि वह तुरंत स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे। वहां से उन्हें बूंदी के साइबर पुलिस थाने भेजा गया, लेकिन वहां भी किसी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। इसके बाद प्रजापत ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद ली, जिसने कुछ छानबीन की तो पता चला कि प्रजापत के आधार, पैन और अन्य दस्तावेज ब्योरों का दुरुपयोग मुंबई में एकल स्वामित्व वाली कंपनी के जीएसटी पंजीकरण के लिए किया गया था।

End of Feed