Saharanpur News: सहारनपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 1, 2024, 01:55 PM IST

Saharanpur News: सहारनपुर से एक शख्स ने चल रहे अफेयर के चलते अपनी ही पत्नी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, पहले आरोपी पति ने बीमारी के कारण पत्नी की मौत होने का दावा किया।

Saharanpur News: सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था। पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमित और करिश्मा के रूप में हुई है। अमित ने पत्नी आशु की मौत बीमारी के चलते हुई बताया। महिला के माता-पिता को तब संदेह हुआ जब उन्होंने उनके आने से पहले अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।

Saharanpur News

सहारनपुर में पति ने की पत्नी की हत्या

महिला ने पति की प्रेमिका को दी थी चेतावनी

आरोपी ने दावा किया था कि उसकी पत्नी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। बाद में उसने कहा कि आशु को दिल का दौरा पड़ा है। मृतका के माता-पिता को संदेह था कि आरोपी (पति) ने आशु की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

End of Feed