Barmer Red Alert: बाड़मेर में फिर हाई रेड अलर्ट, DM की अपील- घर से बाहर न निकलें लोग

Barmer Red Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे इस तनाव के चौथे दिन बाड़मेर में सवा 10 के करीब हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को प्रशासन ने सभी को घरों में जाने और रहने की अपील की है। साथ ही सड़कों पर न निकलने और सावधानी बरतने का कहा है।

High Red Alert In Barmer: पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात देश के तमाम इलाकों में ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिश की गई थीं, जिसे रोक लिया गया था। ऐसे में राजस्थान के सरहदी जिलों में से एक, बाड़मेर पर एक बार फिर पाकिस्तान ने फिर ड्रोन अटैक की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बाड़मेर जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह 6 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब सवा 10 बजे के करीब एक बार फिर प्रशासन ने हाई रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने अपील की गई है। अस्पताल की पूरी टीमों व नागरिक सुरक्षा को भी सचेत कर दिया गया है।

barmer on high alert

बाड़मेर में हाई अलर्ट

कल शाम भी जारी हुआ था अलर्ट

बाड़मेर में शुक्रवार शाम को छह बजे रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। जिसमें प्रशासन की ओर से घरों से बाहर नहीं आने की अपील की थी। इससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा था। साथ ही किसी भी तरह का पैनिक नहीं करने को कहा। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी ने भी सभी को अपने घर जाने का निर्देश दिया है और कहा है कि जिले में हाई रेड अलर्ट है। डीएम ने बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की भी अपील की है।

End of Feed