जयपुर

Barmer Red Alert: बाड़मेर में फिर हाई रेड अलर्ट, DM की अपील- घर से बाहर न निकलें लोग

Barmer Red Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे इस तनाव के चौथे दिन बाड़मेर में सवा 10 के करीब हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को प्रशासन ने सभी को घरों में जाने और रहने की अपील की है। साथ ही सड़कों पर न निकलने और सावधानी बरतने का कहा है।

Image

बाड़मेर में हाई अलर्ट

Photo : Times Now Digital

High Red Alert In Barmer: पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात देश के तमाम इलाकों में ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिश की गई थीं, जिसे रोक लिया गया था। ऐसे में राजस्थान के सरहदी जिलों में से एक, बाड़मेर पर एक बार फिर पाकिस्तान ने फिर ड्रोन अटैक की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बाड़मेर जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह 6 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब सवा 10 बजे के करीब एक बार फिर प्रशासन ने हाई रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने अपील की गई है। अस्पताल की पूरी टीमों व नागरिक सुरक्षा को भी सचेत कर दिया गया है।

कल शाम भी जारी हुआ था अलर्ट

बाड़मेर में शुक्रवार शाम को छह बजे रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। जिसमें प्रशासन की ओर से घरों से बाहर नहीं आने की अपील की थी। इससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा था। साथ ही किसी भी तरह का पैनिक नहीं करने को कहा। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी ने भी सभी को अपने घर जाने का निर्देश दिया है और कहा है कि जिले में हाई रेड अलर्ट है। डीएम ने बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की भी अपील की है।

जिले में कल शाम से आज सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का ब्लैकआउट रहा। पूरी रात सायरन की आवाज गूंजती रही। शहर भर पुलिस तैनात रही। शाम 6 बजे के बाद पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आया। बत्तियां बंद करके लोग अपने घरों में रहे और प्रशासन का साथ दिया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article