Rajasthan Governor Helicopter Smoke: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को बाल-बाल बच गए। पाली में राज्यपाल की सुरक्षा में भारी चूक हुई। बता दें कि राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और एक छोटा धमाका भी हुआ। हालांकि, घटना के वक्त राज्यपाल हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थे।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
हेलीकॉप्टर की तत्काल हुई लैंडिंग
हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी उसमें से धुआं निकलने लगा और एक छोटा सा धमाका होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से हेलीकॉप्टर को लैंड कराया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर से दहशत में नक्सली! दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर; अब मिलेंगी ये सुविधाएं
पाली के जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि राज्यपाल एक कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर से पाली पहुंचे थे और पाली पहुंचने के बाद राज्यपाल तय कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से कार्यक्रमस्थल के लिए रवाना हो गए।
