Rajasthan Churu: ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 5 की मौत 18 गंभीर रूप से घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 06:56 PM IST

सरदारशहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

Churu Road Accident: राजस्थान के चूरू जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 18 लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा हनुमानगढ़-जयपुर हाईवे पर सरदारशहर स्थित साडासर और सावर के बीच गुरुवार शाम को हुआ। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल छा गया।

Rajasthan Churu: ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 5 की मौत 18 गंभीर रूप से घायल

Rajasthan Churu: ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 5 की मौत 18 गंभीर रूप से घायल

केसरो जी महाराज के धोक लगाकर लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि देवासी परिवार के 23 लोग बोलेरो गाड़ी में अपने गांव से हनुमानगढ़ जिले के पल्लू के बिरमसर गांव में केसरो जी महाराज के धोक लगाकर लौट रहे थे। तभी करीब शाम सात बजे सरदारशहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

End of Feed