Jaisalmer Forest News: राजस्थान के जैसलमेर से वन्य जीव अधिनियम का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकारियों के शिकंजे से हिरण का एक जिंदा बच्चा भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकारी को जैसलमेर के संतु राम की ढाणी से पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने शिकारी के घर से हिरण के बच्चे के साथ हिरण का मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दिया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मांस के साथ हिरण का बच्चा भी मिला
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिन दो शिकारियों को पकड़ा है उनमें से एक का नाम ठाकराराम भील है। वहीं, दूसरे का नाम रमेश है। कोतवाली थाना पुलिस ने जब आरोपियों के घर सहित अन्य जगह की तलाशी ली तो पुलिस को दो साल का एक जिंदा हिरण का बच्चा मिला साथ ही हिरण के मांस भी मिले।
गोश्त पकाने की कर रहे थे तैयारी
कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उसे मुखबिर के द्वारा यह सूचना मिली कि दो शिकारी हिरण का मांस पकाने की तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही उसे यह खबर मिली शुक्रवार सुबह टीम के साथ संतुराम की ढाणी में उन्होंने दबिश दी। इस दौरान उसने दोनों शिकारी की थाली में से हिरण का गोश्त जब्त कर दोनों शिकारियों को पकड़ लिया। दरअसल, शिकारी हिरण का गोश्त को पकाने की तैयारी कर रहे थे।
इसके बाद पुलिस की टीम ने शिकारी के घर की तलाशी ली। तालाशी में 2 साल का हिरण का बच्चा भी बरामद किया। शिकारियों ने बताया कि वे इसे पालने के लिए लाए है। पुलिस ने मौके पर वन विभाग को बुलाया। दोनों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
