Ram Mandir Replica in Jaipur: आकर्षण का केंद्र बनी जयपुर में राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति, रोशनी से जगमगा उठा रामनिवास बाग

Ram Mandir Replica in Jaipur: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जयपुर में उसकी भव्य प्रतिकृति का अनावरण सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतिकृति को रामनिवास बाग में बनाया गया है।

Ram Mandir Replica in Jaipur: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह सफलतापूर्वक हो गया है। पूरे भारत में राम मंदिर को लेकर धूम मची हुई है। राम के आगमन के बाद पूरे भारत में दीप जलाकर दिवाली के उत्सव की तरह से इस दिन को मनाया गया है। इसी बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अयोध्या का नजारा देखने को मिला है। यहां के रामनिवास बाद में राम मंदिर के जैसी भव्य प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। एक तरफ राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। वहीं दूसरी तरह राजस्थान के जयपुर में राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति का अनावरण राज्य के सीएम द्वारा किया गया है।

Grand Replica of Ram Mandir Ayodhya in Jaipur Ramniwas Bagh Became the Centre of Attraction

जयपुर में छोटी अयोध्या

जयपुर में भी राम मंदिर

अयोध्या के राम मंदिर के जैसी प्रतिकृति जयपुर में भी तैयार की गई है। इसके निर्माण के लिए कोलकाता से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि ये प्रतिकृति जयपुर के रामनिवास बाग में स्थित अल्बर्ट हॉल में बनाई गई है। राम मंदिर की ये प्रतिकृति 35 फीट की है। इसका अनावरण करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शाम 5 बजे किया गया था। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमार और प्रेमचंद बैरवा भी शामिल हुए थे। जिस प्रकार राम मंदिर बना है वैसे ही इस प्रतिकृति को बनाया गया है। इसमें प्रभु श्रीराम की प्रतिमा को भी बनाया है। अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति के अनावरण के बाद 51 पंडितों ने मंत्रोच्चार करते हुए प्रभु श्रीराम की वैदिक महाआरती भी की।

End of Feed