Jaisalmer Girl Gang Rape: जैसलमेर में 19 साल की दलित छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने संबंधित महिला थाना में सामूहिक दुष्कर्म होने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 28 अगस्त की रात पांच युवकों ने युवती को जैसलमेर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया, इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना संज्ञान में आने पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
जैसलमेर में दलित युवती से गैंगरेप
शीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप
पीड़ित युवती बाहरी जिले की है और वह जैसलमेर के एक गांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसी गांव के रहने वाले पांच युवकों की उस पर पहले से नजर थी। आरोप है कि सभी ने उसे जबरदस्ती उठाकर जैसलमेर शहर ले गए और वहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सभी ने दुष्कर्म किया। दो सितंबर को युवती नशे की हालत में ग्रामीणों को गांव में मिली थी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता को जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कर उसका इलाज करवाया।जैसलमेर एएसपी प्रियंका कुमावत ने बताया कि इलाज के बाद पीड़िता को सखी केंद्र में रखा गया और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। युवती के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में केस दर्ज कराया है।
