बाड़मेर में कबाड़ गोदाम में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

राजस्थान के बाड़मेर आज सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Barmer Fire Incident: राजस्थान के बाड़मेर में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

fire

कबाड़ गोदाम में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

रिहायशी इलाके में गोदाम स्थित

पुलिस ने बताया कि गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है। इस गोदाम में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। साथ ही यह भी कहा कि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

End of Feed