जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान के इन 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी-बिजली गिरने का Alert, जानें कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आज यहां कोटा सहित कई 17 जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं। आइए जानें आज कैसा रहेगा मौसम-

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही अगर शनिवार के दिन यहां के मौसम की बात करें तो यहां कल के दिन बाड़मेर में 42 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। बारिश होने से यहां हीटवेव से भी लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार आज यहां कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर जैसे जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान के जोधपुर के इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग अनुसार विभाग के अनुसार शनिवार को यहां कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। जिस वजह से यहां के तापमान में गिरावट है। पूरे प्रदेश में हीटवेव से लोगों को राहत मिली है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के अनुसार आज राजस्थान के करीब 17 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही कई इलाकों में करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने की चेतावनी भी दी है।

राजस्थान के शहरों का तापमान
डूंगरपुर 41.3°C
फलौदी41.2°C
फलौदी 41.2°C
जोधपुर40.9°C
बीकानेर- 40.3°C
धौलपुर40.0°C
जैसलमेर 40.0°C
चित्तौड़गढ़39.4°C
जयपुर38.0°C
ये भी जानें- Delhi-NCR Weather Today: गर्मी से मिली राहत, दिल्ली में फिर बदलेगी की मौसम की चाल, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

इन जिलों में आज होगी बारिश

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़,झालावाड़, डुंगरपरु, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई, सिरोही, माधोपुर और उदयपुर में आंधी-तूफान के साथ आज बारिश होगी। इसके साथ ही आज बाड़मेर, जालोर पाली में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article