Jaipur News: फेस्टिवल सीजन के चलते ट्रेनें पिछले कुछ समय से लगातार अत्यधिक यात्रीभार से जूझ रही हैं। कोविड के बाद यह पहली बार है कि दशहरे, दीवाली और छठ को लेकर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से दीवाली के त्योहार के समय जिन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था उनके विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इससे छठ पूजा पर अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया है कि दशहरे से पहले ही लगभग 40 सेज्यादा ट्रेनों में 100 से ज्यादा अतिरिक्त कोच लगाया गया था।
जयपुर से इन शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों का किया गया विस्तार
ऐसा इसलिए किया गया कि त्यौहारी सीजन में रेल से यात्रा करने वालों का रिजर्वेशन को लेकर दबाव लगातार बढ़ रहा था। लेकिन जब इससे भी बात नहीं बनी थी। इसके बाद 18 स्पेशल ट्रेनों का अस्थाई तौर पर संचालन शुरू कर दिया गया था। ये ट्रेनें दीवाली तक संचालित होनी वाली थी। लेकिन अब रेलवे ने फैसला किया है कि इन 18 ट्रेनों को छठ महापर्व पूरा होने तक चलाया जाएगा।
