Rajasthan Crime: बूंदी में खाने के बिल पर हुआ युवक से विवाद, ढाबे के कर्मचारियों ने कर डाली पीट-पीटकर हत्या

​​ बूंदी के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के किनारे स्थित एक ढाबे में खाने के बिल को लेकर कर्मचारियों का 23 वर्षीय युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद ढाबे के कुछ कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Bundi Crime News: राजस्थान के बूंदी जिले में एक ढाबे के कर्मचारियों ने 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खाने के बिल को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद ढाबे के कर्मचारियों ने लाठी और रॉड से युवक पर हमला कर दिया। मृतक की पहचान कोटा जिले के प्रेम नगर इलाके के निवासी नितिन खटीक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Crime (1)

फाइल फोटो

युवक अपने तीन दोस्तों के साथ आया था खाने पर

बूंदी सदर थाने के निरीक्षक रमेश चंद आर्य के अनुसार, एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक और उसके तीन दोस्त रविवार देर रात बूंदी के रामगंज बालाजी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के किनारे स्थित ढाबे में गए थे। आर्य ने बताया कि खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया और ढाबे में मौजूद सात-आठ कर्मचारियों ने नितिन पर कथित रूप से लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed