जयपुर

Aaj Ka Tapman: आसमान से बरसेगी आग! मार्च में जून वाली गर्मी करेगी बेहाल; सावधान टेंपरेचर पहुंचा 42 °C पार

Aaj Ka Tapman: भारत के विभिन्न राज्यों में बढ़ती गर्मी चिंता का सबब बनती जा रही है। मार्च में जून-जुलाई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। गुजरात के भुज में 10 मार्च को 42 डिग्री सेल्सियस तो राजस्थान के बाड़मेर 41 डिग्री सेल्सियस को तापमान टच कर गया है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने से मार्च में ही भी भीषण गर्मी का एहसास होगा। आइये जानते हैं देशभर में कहां कितना तापमान है?

Image

आज का तापमान कितना

Aaj Ka Tapman: देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले रहे हैं। कहीं गर्मी ने दस्तक दे दी है तो कहीं कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। दक्षिण भारत, पश्चिम और उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लेकिन, 10 मार्च को कुछ राज्यों में तापमान आसमान को छू गया। अभी से जून-जुलाई वाली गर्मी का एहसास होने लगा। लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। सोमवार को गुजरात के भुज में मैक्सिमम टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे अधिक रहा। तो राजस्थान के बाड़मेर 41 डिग्री सेल्सियस को तापमान टच कर गया है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा। आइये जानते हैं कहां कितनी गर्मी है?

राजस्थान का तापमान

राजस्थान में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में होली के आसपास बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में 13 से 15 मार्च तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तर-पश्चिम व उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस साल होली 13 मार्च और धुलंडी 14 मार्च को है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है और अगले 48 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 10-11 मार्च को बाड़मेर और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर) दर्ज किए जाने तथा कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

शहर का नामअधिकतम तापमान
भुज42 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर41 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली32.6 डिग्री सेल्सियस
ओडिशा38.6 डिग्री सेल्सियस
केरल34 डिग्री सेल्सियस
मुंबई37 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में मैक्सिमम टेंपरेचर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण और पश्चिम के राज्यों के साथ राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना, होली के बाद तापमान में होगी और बढ़ोतरी होगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article