जयपुर

राजस्थान के कोटपूतली में 150 फीट गहरी बोरवेल में गिरी बच्ची, बचाव अभियान जारी

राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कितरपुरा इलाके में भूपेंद्र चौधरी के खेत में खेल रही उनकी साढ़े तीन साल की मासूम बेटी चेतना अचानक बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बच्ची बोरवेल में गिर गई। बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि कितरपुरा इलाके में भूपेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति के खेत में उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची चेतना फिसलकर बोरवेल में गिर गई।

बोरवेल की गहराई करीब 150 फुट

इमरान के मुताबिक, बोरवेल की गहराई करीब 150 फुट है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि बोरवेल खुला पड़ा था और उसके अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही है। इमरान के अनुसार, राज्य आपदा प्रबंधन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।

सीएम ने बच्ची के सफल बचाव के लिए बातचीत की

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना पर दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। राठौड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोटपूतली में तीन साल की चेतना बिटिया के बोरवेल में गिरने की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। संबंधित अधिकारियों से बिटिया के सफल बचाव के लिए बातचीत की। ईश्वर से उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की।’’

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article