Rajasthan: तनाव को देखते हुए मेडिकल अलर्ट, सरहदी जिलों में भेजे जा रहे डॉक्टर

भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव को लेकर राजस्थान चिकित्सा विभाग अलर्ट पर है। इसको लेकर कई चिकित्सकों को सीमावर्ती इलाकों में भेजा गया है।

Jaipur News: भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच राजस्थान चिकित्सा विभाग भी अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन के मद्देनजर डॉक्टरों को सीमावर्ती जिलों में पोस्टिंग की गई है। राजस्थान के प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेजों से कई चिकित्सकों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के प्रबंधन के लिए बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में भेजा गया है।

doctors sent to border districts

सांकेतिक तस्वीर

जोधपुर मेडिकल कॉलेज में APO (Apprentice Programme Officer) के तहत काम कर रहे 14 चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से बाड़मेर भेजा गया है और 14 चिकित्सकों को जैसलमेर भेजा गया है।

End of Feed