Jaipur News: भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच राजस्थान चिकित्सा विभाग भी अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन के मद्देनजर डॉक्टरों को सीमावर्ती जिलों में पोस्टिंग की गई है। राजस्थान के प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेजों से कई चिकित्सकों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के प्रबंधन के लिए बाड़मेर, जैसलमेर के इलाकों में भेजा गया है।
जोधपुर मेडिकल कॉलेज में APO (Apprentice Programme Officer) के तहत काम कर रहे 14 चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से बाड़मेर भेजा गया है और 14 चिकित्सकों को जैसलमेर भेजा गया है।
बीकानेर मेडिकल कॉलेज में APO के तहत काम कर रहे 17 चिकित्सकों को बीकानेर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) के अधीन रखा गया है और 16 चिकित्सकों की सेवाएं श्रीगंगानगर CMHO को सौंपी गई हैं।
