Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Jaipur 2023: इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। धन और संपन्नता के लिए इस दिन कुबेर की पूजा होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसलिए अगर आप भी धनतेरस के खास मौके पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो जानें जयपुर का सही मुहूर्त।
जानें जयपुर में पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 05:56 बजे से शाम 07:52 बजे तक
अवधि - 01 घंटा 56 मिनट
यम दीपम - शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 को
प्रदोष काल - शाम 05:39 बजे से रात 08:16 बजे तक
वृषभ काल- शाम 05:56 बजे से शाम 07:52 बजे तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर अगर आप जयपुर के बाजारों से सोने-चांदी के साथ-साथ अन्य चीजों की भी खरीदारी करना चाहते है, तो इन बाजारों से काफी किफायती दामों मेें शॉपिंग कर सकते है।
जौहरी बाजार/ गौरव टावर/ नेहरू बाजार/ बापू बाजार
