जयपुर

VIDEO: रजाई-गद्दों के साथ विधानसभा में रातभर सोए कांग्रेस विधायक; 6 विधायकों के निलंबन के बाद बढ़ा विवाद

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 6 विधायकों के निलंबन की कार्यवाही के बाद मामला गर्मा गया और विपक्षी विधायक विधानसभा सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए। ऐसे में विपक्षी विधायकों के लिए सदन के अंदर ही खाने की व्यवस्था की गई और रजाई गद्दे मंगवाए गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

राजस्थान विधानसभा

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 6 विधायकों के निलंबन की कार्यवाही के बाद मामला गर्मा गया और विपक्षी विधायक विधानसभा सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए। ऐसे में विपक्षी विधायकों के लिए सदन के अंदर ही खाने की व्यवस्था की गई और रजाई गद्दे मंगवाए गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

विधानसभा में शुक्रवार को राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी कर दी जिसके बाद भारी हंगामा हुआ और कांग्रेस का कहना है कि जब तक भाजपा इस मुद्दे को लेकर माफी नहीं मांगती है तब तक गतिरोध जारी रहेगा।

सदन के भीतर सोए विपक्षी विधायक

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच रातभर से कोई सहमति नहीं बनी और समूचा विपक्ष सदन के भीतर ही सोया। अभी कांग्रेस विधायकों का धरना जारी है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी और छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस के छह विधायक निलंबित

इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। सदन में कथित अशोभनीय व निंदनीय आचरण करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article