CM भजनलाल शर्मा की जल क्रांति! राम जल सेतु से जल संकट होगा खत्म; 3 करोड़ 25 लाख लोगों को मिलेगा पानी

Rajasthan Sarkar Plan for Water Crisis: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जल संकट के खात्मे की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। एक ऐसी परियोजना, जो 3 करोड़ 25 लाख लोगों को पानी मुहैया कराएगी, जिसका नाम राम जल सेतु परियोजना है। आपको इस रिपोर्ट में इस परियोजना से जुड़ी अहम बातें बताते हैं।

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के जल संकट को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राम जल सेतु परियोजना राज्य के 3.25 करोड़ लोगों को पानी की स्थायी आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और राजस्थान को जल संकट से मुक्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो साभार: @BhajanlalBjp)

रेगिस्तान में जल संकट का समाधान

राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा है, जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि कृषि, पशुपालन और उद्योगों पर भी असर पड़ता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता दी और राम जल सेतु परियोजना को तेजी से लागू करने का संकल्प लिया। इस योजना के तहत राज्य को 4102 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी मिलेगा, जिससे जल आपूर्ति की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

End of Feed