जयपुर

बांसवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किमी. तक लोगों के सुन्न पड़े कान; 20 लोग बुरी तरह झुलसे

राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से करीब 20 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल, राहत बचाव कार्य जारी है।

Image

बांसवाड़ा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

बांसवाड़ा: रीको इंडस्ट्रीज इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने करीब 20 लोग झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज से आसपास के लोग सन्न रह गए। पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल हुए लोगों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मौके पर बचाव कार्य जारी है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article