जयपुर

चित्तौड़गढ़ सड़क हादसा, डिवाइडर के बाद ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, 4 लोगों की मौत

चित्तौड़गढ़ में सांवरिया जी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Image

डिवाइडर के बाद ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार

Chittorgarh Road Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सांवरिया जी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक की चपेट में आई कार

इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव के निवासी थे। सातों लोग स्कार्पियो कार में सवार होकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सांवलिया जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे ओर चली गई। वहां सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी राजा, संजू भाम्बी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दीपक योगेश और सुनील नामक व्यक्ति इस हादसे में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट बद्रीलाल राव मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं वहीं घायलों का निंबाहेड़ा में उपचार किया जा रहा है परिजनों को सूचना दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें