जयपुर में कला और आत्मा का संगम, जवाहर कला केंद्र में लगी IAS निधि चौधरी की पेंटिंग प्रदर्शनी

जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रही कला प्रदर्शनी ‘चित्रायन: चित्रों की यात्रा’ में निधि चौधरी, निकिता तातेड़, परिधि जैन और शगुन अग्रवाल की कला प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी में प्रकृति, पौराणिक कथाएं, अध्यात्म और प्रेम जैसे विषयों को रंगीन रूप में पेश किया गया है। आईएएस निधि चौधरी की यह जयपुर में पहली प्रदर्शनी है, जिसमें उनके चित्रों के माध्यम से आत्मचिंतन और भावनाओं का अनूठा अनुभव मिलता है। प्रदर्शनी 31 अगस्त तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी और इसे वन मंत्री संजय शर्मा ने उद्घाटित किया।

Jaipur News: जयपुर के जवाहर कला केंद्र की अलंकार दीर्घा में इन दिनों एक अनोखी कला प्रदर्शनी ‘चित्रायन: चित्रों की यात्रा’ का आयोजन हो रहा है, जो दर्शकों को न केवल रंगों और रेखाओं की दुनिया में ले जाती है, बल्कि भावनाओं, अध्यात्म और पौराणिकता की गहराइयों से भी जोड़ती है। प्रदर्शनी में आईएएस निधि चौधरी, निकिता तातेड़, परिधि जैन और शगुन अग्रवाल की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

जयपुर में कला और आत्मा का संगम, जवाहर कला केंद्र में लगी IAS निधि चौधरी की पेंटिंग प्रदर्शनी

इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आईएएस निधि चौधरी की पेंटिंग्स को पहली बार जयपुर में इतने बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। महाराष्ट्र कैडर की यह अधिकारी मूल रूप से राजस्थान के डीडवाना जिले से हैं और अब तक देश भर में 20 से अधिक कला प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी हैं।

End of Feed