भोपाल

आधुनिक कृषि में सफलता के लिए MBCFPCL ने खेतीव्यापार से किया एग्रीमेंट, किसानों को होगा फायदा

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक सिखाने, बाजार भाव से रूबरू कराने और उनकी दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए मध्यभारत कंसोर्टियम ने खेतीव्यापार के साथ हाथ मिलाया है। किसानों की खेती उनके लिए लाभकारी हो और उन्हें जानकारियां आसानी से मिलें, इसके लिए यह एग्रीमेंट हुआ है।

Image

किसानों को इस एग्रीमेंट से होगा लाभ

Photo : Times Now Digital

मध्यभारत कंसोर्टियम (MBCFPCL) मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर 'खेतीव्यापार' के साथ औपचारिक एग्रीमेंट किया है। MBCFPCL के CEO योगेश द्विवेदी के अनुसार , 'हम खेतीव्यापार के सहयोग के साथ किसानों को ज्यादा से ज्यादा कृषि संबंधी सटीक जानकारी देकर उसे आधुनिक तकनीक के जरिए कृषि के जोखिम को कम करने और खेती को अधिक लाभकारी व उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

Khetivyapar के CEO राजीव सिंह ने कहा, 'छोटे किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए, किसान भाईयों के लिए AI आधारित कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और साथ ही उससे जुड़े अहम पहलुओं पर काम करेंगे। जो आधुनिक कृषि में किसान की उपज और बाजार में बिकवाली व सफलता के लिए जरूरी है।'

इस एग्रीमेंट के जरिए किसान भाई उन्नत खेती पर हो रहे प्रयोग की देश-दुनिया की कोई भी जानकारी अपने पास प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही खेतीव्यापार द्वारा (MBCFPCL) रजिस्टर्ड किसान मौसम की सटीक जानकारी ले सकते हैं, जिससे किसान अप्रत्याशित मौसम या उससे जुड़ी समस्याओं का निवारण सरल तरीके से प्राप्त कर सकें।

इस एग्रीमेंट के द्वारा किसान बाजार तक अपनी सीधी पहुंच व सही मंडीभाव के आंकलन के साथ अपनी उपज को क्षेत्र से जुड़ी मंडी में सही समझ के साथ सीधे बाजार तक पहुंचा सकते हैं। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में मदद होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के बारे में भी समय-समय पर जानकारी ले सकते हैं।

प्रशिक्षण और शिक्षा

देश के आम किसानों को आधुनिक खेती और बाजार भाव की पूरी जानकारी नहीं होती। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान भाई हिन्दी भाषा में डिजिटल प्लेटफॉर्म और ट्रेनिंग कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन करके सशक्त जानकारी से लाभ उठा सकते हैं। आधुनिक कृषि तकनीक किसानों की फसलों को बेहतर बना सकती है। खेतीव्यापार की मोबाइल-आधारित सलाह सेवा, बाजार भाव और फसल योजना की त्वरित जानकारी देने में सक्षम है।

योगेश दिवेदी कहते हैं, 'किसान देश का अन्नदाता है और उनको आधुनिक कृषि तकनीक के फायदे पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।' राष्ट्रीय किसान दिवस पर (MBCFPCL) व खेतीव्यापार सलाह सेवा मिलकर नई तकनीकों और योजनाओं के जरिए भारतीय कृषि को कृषि तकनीक द्वारा और विकसित व आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि खेतीव्यापार एक डेटा संचालित एग्रीटेक प्लेटफॉर्म है, जो भारतीय किसानों को सटीक जानकारी, नई तकनीक और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से सशक्त बनाता है, ताकि वे आधुनिक कृषि में अधिक लाभ और स्थिरता प्राप्त कर सकें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article