जयपुर: जिले हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े मिनी बस में खींच कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार को दिनदहाड़े इस वारदात को मिनी बस के ड्राइवर ने ही अंजाम दिया। इसके बाद आधी रात को महिला बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली और आपबीती सुनाई। आरोप है कि जब पीड़िता के परिजन उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने हरमाड़ा थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें 24 घंटे बाद आने की बात कह कर भगा दिया।
हरमाड़ा में महिला से रेप
