अजमेर के नसीराबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे; कई लोग घायल

राजस्थान के अजमेर में नसीराबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर वीर घाटी के पास घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक रोडवेज बस और एक ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए।

Accident on ajmer road

घटनास्थल की फोटो।

ट्रक और बस की टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण बस चालक सामने की ओर स्पष्ट रूप से देख ही नहीं पाया और वह ट्रक को नहीं देख पाया। जिसके चलते दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

End of Feed