Jaipur Tanker Blast Video: गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 20 गाड़ियां और पाइप फैक्ट्री जलकर राख

Jaipur Tanker Blast: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां डीपीएस स्कूल के सामने गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 35 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट में 20 से ज्यादा गाड़ियां जल गई हैं। साथ ही एक पाइप फैक्ट्री भी जल गई है।

Jaipur Gas Tanker Blast: जयपुर में आज सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के सामने गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें पेट्रोल पंप का हिस्सा भी चपेट में आ गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 35 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से 10 लोगों को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस हादसे में हाईवे के किनारे मौजूद एक पाइप फैक्ट्री जलकर राख हो गई है। साथ ही 20 से ज्यादा गाड़ियां भी जल गई। धमाके और आग के कारण जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे को बंद किया गया है।

Tanker Blast

गैस टैंकर में ब्लास्ट

10 किमी दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज

अजमेर रोड पर भांकरोटा स्थित पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में आग लग गई।जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सूत्रों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दौरान कई ईंधन टैंक के फटने से बार-बार विस्फोट हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।

End of Feed