जयपुर

बीकानेर: सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा, टैंक में गोला-बारूद लोड करते समय दो सैनिकों की मौत

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि जब सैनिक गोला-बारूद लोड कर रहे थे तो चार्जर में विस्फोट हो गया। घटना में दो जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

Image

हादसे में दो सैनिकों की मौत (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Two soldiers killed in Bikaner: बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टैंक में गोला-बारूद लोड करते समय दो सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस सप्ताह रेंज में ये दूसरी घातक घटना हुई है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा कि जब वे गोला-बारूद लोड कर रहे थे तो चार्जर में विस्फोट हो गया। घटना में दो जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

विस्फोट की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्किल ऑफिसर लूणकरनसर (बीकानेर) नरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा, तीन सैनिक अभ्यास कर रहे थे। विस्फोट में आशुतोष मिश्रा और जितेंद्र की मौत हो गई। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ ले जाया गया है।

आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से थे, जबकि जितेंद्र राजस्थान के दौसा से थे। उनके शवों को सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन ले जाया गया है। रविवार को गनर चंद्र प्रकाश पटेल की बंदूक खींचने वाली गाड़ी में हुक लगाने के दौरान मौत हो गई। गाड़ी अचानक पीछे की ओर फिसल गई जिससे पटेल बुरी तरह घायल हो गए थे और फिर उनकी मौत हो गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article