चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का भारी विरोध प्रदर्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 03:38 PM IST

BJP Protest : प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गहलोत सरकार ने आज लाठियां बरसाईं। जनता की मांग अनसुनी की जा रही है। पुलिस के दम पर लोगों की आवाज दबाई जा रही है। बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

BJP Protest : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार को लेकर उसने बुधवार को राजधानी जयपुर में सचिवालय के बाहर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

लोगों की आवाज दबाई जा रही-राठौर

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गहलोत सरकार ने आज लाठियां बरसाईं। जनता की मांग अनसुनी की जा रही है। पुलिस के दम पर लोगों की आवाज दबाई जा रही है। बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि एक अगस्त को भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान का एक अगस्त को समापन हुआ।

End of Feed