जयपुर

राजस्थानः स्कूल में तिलक लगा जाने पर हिंदू छात्र को मुस्लिमों ने पीटा! तनाव के बीच बोली BJP- CM साहब आपके राज में क्या हो रहा?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 07:49 PM IST

Alwar Latest News in Hindi: इस बीच, बीजेपी ने इसे मसले को मुद्दा बनाने की कोशिश की। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में अब आप तिलक लगाकर स्कूल गए तो हिंसा का शिकार होना पड़ सकता है। 25 जुलाई को चौमा, अलवर के सरकारी स्कूल में एक हिंदू छात्र के तिलक लगाकर आने पर मुस्लिम छात्रों और उनके परिजनों ने मारपीट की।"

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Alwar Latest News in Hindi: राजस्थान के अलवर में तिलक लगाकर स्कूल जाने वाले एक हिंदू छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि मुस्लिम समाज के युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत के बाद मामले में छह लोगों पर केस हुआ है, जो कि दूसरे समुदाय के बताए गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला रामगढ़ थाने से जुड़ा है। वहीं पर पीड़ित की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि 11वीं कक्षा का छात्र शुभम राजपूत तिलक लगाकर स्कूल गया था। वहां पर इसी बात को लेकर उसे टारगेट किया गया और फिर मारपीट की गई। यह पूरी बात जब स्कूल से बाहर निकली तो दोनों समुदायों के बीच कथित तौर पर तनाव पनप गया और यही वजह है कि वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने मुस्लिम समाज के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और एफआईआर में पीड़ित की ओर से धर्म परिवर्तन के साथ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, बीजेपी ने इसे मसले को मुद्दा बनाने की कोशिश की। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में अब आप तिलक लगाकर स्कूल गए तो हिंसा का शिकार होना पड़ सकता है। 25 जुलाई को चौमा, अलवर के सरकारी स्कूल में एक हिंदू छात्र के तिलक लगाकर आने पर मुस्लिम छात्रों और उनके परिजनों ने मारपीट की।"

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- आपके राज में प्रदेश का क्या हाल हो गया मुख्यमंत्री जी? यह आपकी तुष्टिकरण के घातक नतीजे हैं। इस घटना को तुष्टीकरण के तराजू में न तोलते हुए पीड़ित छात्र और उनके परिजनों के साथ न्याय कीजिए।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article