Bikaner Family Suicide: एक परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, दंपति और बच्चे समेत तीन की मौत

Bikaner Family Suicide: बीकानेर में माता-पिता और दो बच्चों ने जहरीला पदार्थ निगला। इस घटना में दंपति और एक बच्ची की मौत हो गई है और एक बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bikaner Family Suicide: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने सुसाइड कर लिया। इन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। गंभीर हालत में एक बच्चे को अत्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मामले की जानकारी दी गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य और सैंपल एकत्र कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Bikaner Family Suicide

एक परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

एक परिवार के 4 लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। यहां परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे रहते थे। इन चारों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इस घटना में दंपति और एक बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटे केशू के रूप में की है।

End of Feed