महिला ने खुद रची अपने अपहरण और गैंगरेप की कहानी, एक कॉल रिकॉर्डिंग से पुलिस ने खोल दी पूरी पोल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 10, 2023, 12:49 PM IST

Bhilwara Crime News: पुलिस ने रविवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला दो पुरुषों के साथ स्वेच्छा से संबंध बनाने गई थी और विवाद तब हुआ जब उन्होंने उसे पूरी रात रुकने पर जोर दिया। महिला को डर था कि अगर उसके पति को इस बारे में पता चला तो वह उसे छोड़ देगा।

Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक महिला के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था। अब पुलिस की जांच में पता चला है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और फर्जी था, महिला ने खुद ही अपने अपहरण और गैंगरेप की कहानी बुनी थी। पुलिस ने इस बात का खुलासा दोनों आरोपियों से पूछताछ और फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर किया है।

Rape case

राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के साथ गैंगरेप

पुलिस ने रविवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला दो पुरुषों के साथ स्वेच्छा से संबंध बनाने गई थी और विवाद तब हुआ जब उन्होंने उसे पूरी रात रुकने पर जोर दिया। पुलिस के अनुसार महिला घर जाना चाहती थी लेकिन दोनों व्यक्तियों ने उस पर रुकने का दबाव डाला, जिसके बाद वह निर्वस्त्र अवस्था में घर से बाहर आई और एक राहगीर से मदद मांगी।

End of Feed