जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 10 सितंबर 2023: बाहर टहलने निकली महिला से गैंगरेप, 26 साल का स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 10:19 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 10 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 10 सितंबर 2023: बाहर टहलने निकली महिला से गैंगरेप, 26 साल का स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव।

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 10 सितंबर 2023 LIVE : उदयपुर शहर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। 10 विभागों में बंपर भर्तीयां निकली है। कोटा के बोरखेड़ा थाने से एक मां-बेटे के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • उदयपुर शहर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से कुल 43 सैंपल लिए गए जिनमें से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चिकित्सा विभाग के अनुसार यह रिपोर्ट पुरोहित की मादड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक 26 साल के स्टूडेंट की है।
  • राजस्थान के CM अशोक गहलोत के हेलिकॉप्टर को देरी से फ्लाइंग की मंजूरी मिलने पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, सीएम गहलोत ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
  • बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। 10 विभागों में बंपर भर्तीयां निकली है। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
  • भीलवाड़ा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बाहर टहलने निकली महिला को कार सवार 3 बदमाशों ने किडनैप कर उसके साथ गैंग रेप किया। उसके बाद उसे खंडहर में निर्वस्त्र हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग गए। आमली रोड पर जमपुरा चौराहा स्थित खंडहर का मामला है।
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शनिवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 के 3 सब्जेक्ट के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए है। यह तीन सब्जेक्ट हिंदी, पंजाबी और सिंधी है।
  • कोटा के बोरखेड़ा थाने से एक मां-बेटे का सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में भारी नुकसान मां-बेटे बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया।
  • कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने जयपुर से शनिवार को सनातन जागृति यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कुछ काम हमें भी हमारी संस्कृति के लिए, धर्म के लिए, सनातन के लिए करना पड़ेगा।
  • राजस्थान के सिरोही में करीब दो महीने से पानी की कमी से ग्रामीण परेशान है। इसको लेकर सांतपुर सरपंच केली देवी की उपस्थिति में गांव वालों ने टंकी के आगे विरोध प्रदर्शन किया।
  • सीकर के पिपराली रोड बालाजी हॉस्पिटल के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article