जयपुर

Bharat Bandh: 21 को भारत बंद, जानें किसने बुलाया यह बंद; क्या हैं मांगें और पुलिस की तैयारी

Bharat Bandh on 21st August: बुधवार 21 अगस्त को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ बुधवार को यह बंद बुलाया गया है। आखिर क्या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश और क्यों इसके खिलाफ लोग सड़कों को उतरने को तैयार हैं। चलिए जानते हैं, पुलिस प्रशासन की क्या तैयारी है।

Image

21 को भारत बंद

Photo : PTI

Bharat Bandh on 21st August: कल यानी बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया गया है। भारत बंद की यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें क्रीमी लेयर को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाती (SC/ST) आरक्षण के दायरे से बाहर करने की बात कही गई थी। रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के विरोध में बुधवार को देशभर में बंद बुलाया है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बंद के बारे में -

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

1 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को SC/ST के भीतर सब-कैटेगरी बनाने की मंजूरी दे दी थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिन लोगों को आरक्षण की सच में जरूरत है, उन्हें इसमें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

भारत बंद क्यों?

सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है। मांग की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट अपने उस आदेश को वापस ले। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भारत बंद के लिए तैयारियों का जायजा लिया है, ताकि इस दौरान किसी तरह की हिंसा न हो।

जयपुर में भारत बंद के लिए तैयारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस ने सभी जिलों के एसपी से स्थानीय SC/ST संस्थाओं के साथ मिलकर बंद को शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। बता दें कि राजस्थान के SC/ST समूहों ने SC-ST संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' का समर्थन किया है।

डीजीपी यूआर साहू ने सोमवार को बताया कि सभी SP को हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बंद का समर्थन करने वाली सामाजिक संस्थाओं के साथ बातचीत करें। हमने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह बंद का समर्थन करने वाले समूहों और बाजार एसोसिएशनों के साथ बैठक करें, ताकि बेहतर कोऑपरेशन के साथ काम किया जा सके।

डीजीपी ने बताया कि सभी जिलों को कहा गया है कि किसी भी तरह की अराजक स्थिति से बचने के लिए पुलिस तैनाती बढ़ा दी जाए। राजधानी जयपुर में कमिश्नर बिजू जॉर्ज जोसेफ के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन संगठनों से बात की, जो बंद का समर्थन कर रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article