Best place to Visit in Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने राजसी वैभव व खूबसूरत इमारतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। गुलाबी नगर के नाम से फेमस इस शहर में आपको धार्मिक कुंड, मंडप, प्राचीन मंदिर और कई धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे। रजवाड़ी कालखंड में यहां के राजाओं ने प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया था।
जयपुर के मोती डूंगरी स्थित प्रसिद्ध गणेश जी की प्रतिमा। (फाइल फोटो)
जिनमें आपको राजपूताना वैभव व बेजोड़ स्थापत्य कला देखने को मिलेगी। इस बार अगर आप न्यू ईयर को बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट करने का प्लान गढ़ रहे हो तो जयपुर के अति प्राचीन मंदिर आपके परिवार के लिए एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। यहां आपको 4 से 10 किमी की दूरी पर कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे जो आपकी ट्रिप को एक कभी ना भूलने वाले पलों में बदल देंगे। अपने न्यू ईयर को बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए परिवार सहित आइए जयपुर के इन मंदिरों में जहां शीश नवाने के बाद आपको एक अलग की खुशी मिलेगी।
