Best Food Place in Rajasthan: राजस्थान के पश्चिम में थार के रेगिस्तान व अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा जोधपुर शहर जिसे सनसिटी भी कहा जाता है। यह शहर अपनी अद्भुत संस्कृति समेत मीठी बोली व यहां मौजूद महल, किले व ऐतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर को देखने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं।
जोधपुर के शाही समोसे की धमक विदेशों तक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, जोधपुर शहर पर्यटन के लिहाज से तो विश्व विख्यात है ही। इसके अलावा इस शहर की एक और खासियत है यहां का लजीज खाना व चटपटा स्ट्रीट फूड। जिसकी धमक जोधपुर से लेकर दिल्ली और दुबई तक है। इस शहर के लोग खाने के शौकीन है, यही वजह है कि, यहां के व्यंजनों का जायका बेहद लजीज होता हे। अगर आप जोधपुर आए हैं और यहां के खास स्ट्रीट फूड का जायका आपने नहीं चखा तो आपका यहां आना व्यर्थ है। वैसे तो यहां पर व्यंजनों की फेहरिस्त बहुत लंबी है, मगर आपको कुछ खास व्यंजनों के बारे में बताएंगे।
