डिटेंशन सेंटर घोषित हुई कोटा जेल, यहां रखी जाएंगी भारत में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिलाएं

राज्य सरकार ने कोटा केंद्रीय जेल के महिला बंदी गृह को विदेशी हिरासत केंद्र घोषित कर दिया है। यहां उन महिलाओं को रखा जाएगा, जो विदेशी हैं और बिना अनुमति के अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। अब अजमेर जेल में बंद अधिकांश बांग्लादेशी महिलाओं को कोटा स्थानांतरित किया जाएगा।

कोटा केंद्रीय जेल को भजनलाल सरकार ने डिटेंसन सेंटर बना दिया है। इसमें उन महिलाओं को रखा जाएगा जो विदेशी हैं और बिना अनुमति के अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। राज्य सरकार ने यहां के महिला बंदी गृह को विदेशी हिरासत केंद्र घोषित किया है। अभी ये अजमेर जेल में हैं, जिनमें अधिकांश बांग्लादेश की हैं। वहीं, कोटा जेल से महिला बंदियों को अजमेर शिफ्ट करेंगे।

Kota jail declared as detention center

डिटेंशन सेंटर घोषित हुई कोटा जेल

जेल अधीक्षक राजेंद्रकुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने कोटा महिला बंदी गृह को डिटेंसन सेंटर घोषित किया है। इसके तहत वे महिलाएं इसमें रहेंगी, जो विदेशी हैं, लेकिन अवैध रूप से देश में रह रही हैं। अजमेर जेल में अभी 33 बांग्लादेशी महिलाएं हैं। अन्य जेलों से भी विदेशी महिलाओं को कोटा लाया जाएगा। कोटा से 40 महिला बंदियों व कैदियों को अजमेर भेजा जाएगा। वहीं कोटा महिला बंदी गृह की सुरक्षा में पुलिस व आरएसी की टुकड़ी लगेगी।

End of Feed